
पावर स्टार पवन सिंह के शो में भीड़ बेकाबू…, पुलिस ने भांजी लाठियां; टूटीं दर्जनों कुर्सियां
Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान भारी हंगामा हो गया। 12 जनवरी की रात उनके जन्मदिन का केक कटते ही भीड़ बेकाबू हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों ने जमकर बवाल काटा। चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज की। सोमवार रात भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह का शो चल रहा था। इसी बीच कुछ दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया और मंच के पास पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान भगदड़ मची, कई कुर्सियां टूटीं और बेरिकेटिंग को उखाड़ दिया गया।
केक काटने के दौरान मची अफरा-तफरी
कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने मंच पर अपने जन्मदिन का केक भी काटा, इसी दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद हालात बिगड़ने लगे और मौके पर भगदड़ मचने लगी. लोग इधर-उधर भागने लगे. इस बीच कुछ लोग इधर-उधर कुर्सियां भी फेंकते हुए नजर आए और पूरे कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल हो गया.
#bhojpuri
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के शो में बवाल…
गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों ने जमकर बवाल काटा। चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज की।#pawansingh #bhojpuri #gorakhpurmahotsav #viralvideo #fight #Livenewindia pic.twitter.com/tnMxAbMjpD— Live New India (@livenewindia01) January 13, 2026
वायरल वीडियो में लोगों को इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है, कार्यक्रम में रखी कई कुर्सियां भी टूट गईं. भागने के दौरान लोग एक दूसरे पर गिरने भी लगे. कार्यक्रम में हालात बिगड़ते देख पुलिस फौरन एक्शन में आई और मोर्चा संभाल लिया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने लिए हल्का लाठी चार्ज किया.
आज सीएम योगी होंगे कार्यक्रम में शामिल
इस दौरान महिलाओं और बच्चों को बचाने में काफी मशक़्क़त करनी पड़ी. इस घटना का 26 सेकेंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हालात देखे जा सकते हैं. इस वीडियो से प्रशासनिक दुर्व्यवस्था की पोल खुल गई है.
बता दें कि तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव की शुरुआत 11 जनवरी से हुई है. आज 13 जनवरी को इस कार्यक्रम में यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे. सीएम योगी दोपहर 3 से 4 बजे के बीच कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे. आज रात बॉलीवुड नाइट में सिंगर बादशाह परफॉर्मेंस देंगे.





