UP Weather: होली से पहले गर्मी ने दिखाए तेवर, फरवरी में ही पारा 30 डिग्री के पार

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में ही गर्मी की एंट्री हो गई है. प्रदेश में तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है. उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है.

UP Weather Today: फरवरी का महीना बीत रहा है। इसके साथ ही यूपी में मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। सर्दी की विदाई के साथ ही गर्मी ने अंगड़ाई ले ली है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को दोपहर में तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह और रात में हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर का सूरज अब तीखा होता जा रहा है। शहर और ग्रामीण इलाकों में दोपहर के समय गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। घरों से लेकर दफ्तरों तक पंखे चलने लगे हैं। जहां कुछ दिन पहले लोग धूप का आनंद ले रहे थे, वहीं अब छांव की तलाश करते नजर आ रहे हैं।

यूपी में बढ़ने लगा पारा, धूप ने किया परेशान

उत्तर प्रदेश में धूप की वजह से अब तापमान भी बढ़ने लगा है. इस बार फरवरी के महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है. बीते 24 घंटों में वाराणसी में सबसे अधिक 31.5  डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसी तरह आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा जनपद में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा तक दर्ज किया. वहीं गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, झाँसी और मेरठ मंडल में भी पारा सामान्य से ज्यादा हाई होने लगा है.

होली से पहले गर्मी ने दी दस्तक

लखनऊ में भी आज सुबह से ही आसमान साफ बना हुआ हैं. दिन में धूप निकलेगी. जिससे गर्मी का एहसास होगा. लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. नोएडा में आज भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जा सकता है. ऐसा ही गाजियाबाद में मौसम रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक अब धीरे-धीरे गर्मी और बढ़ेगी. अगले 48 घंटों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार मौसम की यह स्थिति फिलहाल तीन से चार दिन तक रहेगी। मौजूदा समय कोई ऐसा प्रभावी तंत्र सक्रिय नहीं है जिससे मौसम में कोई बदलाव आए।

Back to top button