
Smallcap होटल शेयर में तूफानी तेजी, IHCL में मर्जर को बोर्ड की मंजूरी…
Merger: Oriental Hotels के बोर्ड ने IHCL में विलय की योजना को दी मंजूरी; 117 शेयर के बदले मिलेंगे 25 IHCL शेयर, अभी रेग्यूलेटरी और शेयरधारकों की मंजूरी बाकी
Oriental Hotels Merger: टाटा ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी Oriental Hotels Ltd. के शेयरों में सोमवार को तेज खरीदारी देखने को मिली। कंपनी के बोर्ड ने Oriental Hotels का The Indian Hotels Company Ltd. (IHCL) में विलय करने की प्रस्तावित योजना को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में 2 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई और शेयर करीब 142 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
हालांकि, यह मर्जर अभी पूरा नहीं हुआ है। प्रस्तावित योजना को आगे संबंधित नियामकीय मंजूरियों के साथ-साथ दोनों कंपनियों के शेयरधारकों की स्वीकृति भी हासिल करनी होगी।
117 शेयर के बदले मिलेंगे IHCL के 25 शेयर
प्रस्तावित मर्जर के तहत Oriental Hotels के शेयरधारकों को हर 117 शेयर के बदले IHCL के 25 शेयर मिलेंगे। आसान भाषा में समझें तो अगर किसी निवेशक के पास Oriental Hotels के 117 शेयर हैं, तो मर्जर प्रभावी होने के बाद उसके खाते में IHCL के 25 शेयर आएंगे।
कंपनियों के मुताबिक, यह शेयर एक्सचेंज रेशियो Oriental Hotels को उसके पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 8.5 फीसदी प्रीमियम पर वैल्यू करता है।
यह भी पढ़ें…
Stock Market: शेयर बाजार में लौटी रौनक, इन शेयरों ने मारी बाजी
ताज और अन्य बड़े ब्रांडों के साथ आएगा कारोबार
Oriental Hotels दक्षिण भारत में लग्जरी होटल, रिसॉर्ट और रेस्तरां के कारोबार से जुड़ी कंपनी है। कंपनी ताज, विवांता और गेटवे जैसे ब्रांडों के तहत हॉस्पिटैलिटी कारोबार का संचालन करती है।
वहीं, IHCL टाटा ग्रुप की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी कंपनी है। Oriental Hotels के प्रस्तावित विलय के बाद दोनों कंपनियों के कारोबार को एक बड़े प्लेटफॉर्म के तहत लाने का रास्ता साफ होगा।
यह भी पढ़ें…
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा
शेयर में क्यों आई तेजी?
मर्जर की घोषणा को बाजार ने सकारात्मक रूप से लिया। यही वजह रही कि सोमवार को Oriental Hotels के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। निवेशकों की नजर अब आगे मिलने वाली नियामकीय और शेयरधारकों की मंजूरियों पर रहेगी।
मर्जर पूरा होने के बाद Oriental Hotels के शेयरधारकों को IHCL में हिस्सेदारी मिलेगी और कंपनी का कारोबार IHCL के साथ एकीकृत हो जाएगा।
यह भी पढ़ें…
FD में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी! 666 दिन की जमा पर 8.25% ब्याज…
Disclaimer: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश का निर्णय लेने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।





