अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए रोजाना सुबह करें ये काम, शान्त और स्वस्थ मन का आसान तरीका

इन दिनों गर्मी चरम पर है। लोग भीषण गर्मी पड़ने के कारण परेशान हो चुके हैं। इसीलिए फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में सुबह आपको कुछ ऐसी आदतों को अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए जो आपकी मेंटल हेल्थ को बूस्ट कर सके।

देश में भीषण गर्मी पड़ने के कारण परेशान हो चुके हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 2 महीने तक हीट वेव चलने वाला है, जिससे लोगों को बचाने की सलाह दी गई है। इससे मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ज्यादातर लोग फिजिकल हेल्थ का तो ध्यान रखते हैं, लेकिन मेंटल हेल्थ को इग्नोर कर देते हैं। जिसकी वजह से लोग तनाव, एंग्जाइटी जैसी समस्याओं से जूझते हैं। अगर किसी व्यक्ति को तनाव की समस्या है तो लोगों को नींद न आने से लेकर, मूड खराब होना, पेट साफ न रहना जैसी समस्या हो सकती है। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी आदतो के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप मेंटल हेल्थ को बेहतर रख सकते हैं।

जरूर करे ब्रीदिंग एक्सरसाइज
सुबह कुछ मिनट ब्रीदिंग एक्सरसाइज अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करे। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से व्यक्ति को अपने दिमाग पर ध्यान केंद्रित करने और चिंता और तनाव की फीलिंग को कम करने में मदद मिलती है। प्रतिदिन ऐसा करने से व्यक्ति खुद को डिप्रेशन की समस्या से बचा सकता है। 

सूरज की रोशनी है जरूरी
सुबह की सूरज रोशनी हमारे सेहत के लिए वरदान होती है। जो की हमारे शरीर में हैपी हार्मोन को बढ़ावा दे सकती है और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों के लिए ये काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। मेलाटोनिन के लेवल को कम करने के लिए कुछ देर की धूप जरूरी है, ऐसा करने से दिन भर मूड को अच्छा बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

रोजाना संतुलित आहार बहुत जरूरी
कहा जाता है कि संतुलित आहार हर रोग का नाशक होती है। हर सुबह संतुलित नाश्ता करने से आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है और आपके शरीर को दिन भर के लिए एनर्जी मिल सकती है। नियंत्रित खाने से दिमाग भी शांत रहता है। तो इसीलिए मेंटल हेल्थ से निपटने के लिए संतुलित आहार का सेवन करे।

जो लोग पहले से किसी गंभीर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं उनमें तेज गर्मी के कारण किसी ट्रॉमा में जाने या फिर मौत होने तक का रिस्क देखने को मिल सकता है।

Back to top button