
Stree 2: एडवांस बुकिंग में ‘स्त्री 2’ का भौकाल, रिलीज से पहले छापे करोड़ों…
Stree 2: श्रद्धा कपूर और राज कुमार राव की मच अवेटेड फिल्म स्त्री 2 सिनेमा घरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस मूवी को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त हाइप बन गई है। यही वजह है कि एडवांस बुकिंग में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Stree 2 Advance Booking: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2 ’(Stree 2) 14 अगस्त की रात सिनेमाघरो में दस्तक देने वाली है। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बन गई है। इस बीच ‘स्त्री 2’ एडवांस बुकिंग में छप्परफाड़ कमाई कर रही है। रिलीज से पहले ही ओपनिंग डे के लिए फिल्म के 1 लाख 24 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि एडवांस बुकिंग से फिल्म ने कितना बिजनेस कर लिया है।
चार करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन
फिल्म ट्रेड वेबसाइट सेकनिल्क के मुताबिक फिल्म की खबर लिखे जाने तक 1 लाख 24 हजार से ज्यादा टिकटें बुक हो चुकी हैं। स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग चार करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को अच्छी शुरुआत मिलती नजर आ रही है। वैसे भी 15 अगस्त की वजह से इस हॉरर कॉमेडी को लंबा वीकेंड मिला है। अगर कहानी में दम निकलता है, तो फिल्म जरूर बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर सकती है। स्त्री 2 का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म के लिए सॉलिड ओपनिंग चमत्कार कर सकती है।
हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अभिषेक बैनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारे नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है. यह मूवी साल 2018 में रिलीज हुई ‘स्त्री’ का सीक्वल है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई हुई थी।





