अगस्त माह इन राशि वालों के लिए हो सकता है शुभफलदायक, जानें पूरी डिटेल

Rashifal

नई दिल्ली। अगस्त माह में कई ग्रह एक राशि से दूसरी में गोचर करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। बुध 9 अगस्त को सिंह राशि और शुक्र 11 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

सूर्य 17 अगस्त को सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। 17 अगस्त को सिंह राशि में बुधादित्य योग का निर्माण होगा। किसी राशि में सूर्य और बुध की युति होने पर यह शुभ योग बनता है।

आइए जानते हैं अगस्त माह में किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत-

1. मेष- करियर और कामकाज के लिहाज से यह महीना शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगा। मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। महीने के मध्य का समय लाभकारी साबित हो सकता है।

2. वृषभ- अगस्त महीने में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से हर कार्य में सफलता मिलने के आसार हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको तरक्की भी मिल सकती है। मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं।

3. मिथुन- इस राशि वालों के लिए अगस्त का महीना लाभकारी साबित होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफे के योग बनेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है।

4. सिंह- कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।  व्यापार में लाभ होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

5. तुला- अगस्त का महीना तुला राशी के जातकों के लिए शुभ और अच्छे परिणाम वाला साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों संग संबंध मधुर होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हमारा यह दावा नहीं है कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।   

Back to top button