
PM मोदी की तस्वीर को लड्डू खिलाती है अथिया की बेटी, नाना सुनील शेट्टी का खुलासा!
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपनी 15 महीने की नातिन और अथिया शेट्टी-केएल राहुल की बेटी ‘एवारा’ को लेकर एक बेहद प्यारा और हैरान करने वाला खुलासा किया है।
बॉलीवुड के ‘अन्ना’ यानी सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी छोटी सी नातिन एवारा (Evaarah) को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत लिया है। सुनील शेट्टी ने बताया कि क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की 15 महीने की बेटी हर सुबह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लड्डू खिलाती है।
एयरपोर्ट पर शुरू हुआ था ‘जादू’
एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने इस दिलचस्प आदत के पीछे की कहानी साझा की। उन्होंने बताया, “मैं हमेशा से पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन रहा हूँ, किसी पार्टी की वजह से नहीं बल्कि एक लीडर के तौर पर। मेरी नातिन जब बहुत छोटी थी, तब एयरपोर्ट पर उसकी आया (Nanny) ने उसे पहली बार मोदी जी से मिलवाया (दिखाया) था। तब से वह उनसे बेहद प्रभावित है।”
यह है नन्ही एवारा का डेली रूटीन
सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि अब उनकी नातिन का यह रोज का नियम बन चुका है। एवारा हर सुबह सबसे पहले साईं बाबा की एक किताब खोलती है, जिसमें पीएम मोदी की भी एक तस्वीर लगी है। तस्वीर देखते ही वह बड़े प्यार से ‘मोदी जी’ कहती है। इसके बाद वह घर के गणपति बप्पा की मूर्ति के पास रखे प्रसाद से एक लड्डू उठाती है और उसे पीएम मोदी की फोटो को खिलाने (भोग लगाने) की कोशिश करती है।
ये भी पढ़े- Baahubali 3 पर राणा दग्गुबाती ने लगाई मुहर! Prabhas ने भी दिया सबसे बड़ा हिंट
एक्टर ने साफ किया कि न तो उन्होंने और न ही अथिया या राहुल ने उसे ऐसा करने के लिए सिखाया है। सुनील शेट्टी ने कहा, “उनके (पीएम मोदी) व्यक्तित्व में कुछ जादुई और खास बात है जो एक 15 महीने की बच्ची को भी इतनी आकर्षित करती है।”
बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने मार्च 2025 में अपनी बेटी ‘एवारा’ का दुनिया में स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने ‘भगवान का तोहफा’ बताया था।
ये भी पढ़े-Movie Review: कॉमेडी, एक्शन और देशभक्ति का तड़का, हंसाने में सफल रहे अक्षय कुमार




