महिला पत्रकारों से मारपीट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, DP के अधिकारी SC में तलब

Supreme Court Delhi Police Journalists: दिल्ली में हाल के विरोध प्रदर्शनों की कवरेज के दौरान महिला पत्रकारों से कथित मारपीट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।  मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस मामले में दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने और आरोपों पर सफाई देने को कहा। अदालत ने मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को करने की बात कही है।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के सामने वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने नेटवर्क ऑफ विमेन इन मीडिया, इंडिया (एनडब्ल्यूएमआई) की याचिका का जिक्र किया। इसमें विरोध प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों, खासकर महिला पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की मांग की गई है। इस पर सीजेआई ने कहा, ‘हम चाहेंगे कि कोई वरिष्ठ अधिकारी यहां मौजूद रहे और मामले को समझाए।’ उन्होंने कहा कि पुलिस को इन आरोपों पर जवाब देना होगा। इंदिरा जयसिंह ने अदालत को बताया कि इस मामले में सॉलिसिटर जनरल को पहले ही सूचना दी जा चुकी है।
Back to top button