बिग बॉस 15 के चार कंटेस्टेंट की मिली झलक, दो अक्टूबर से शुरू है शो

Bigg Boss season 15

मुंबई। टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस का 15वां सीजन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो का प्रसारण दो अक्टूबर से किया जाएगा। ‘बिग बॉस 15’ को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे।

इस सीजन के अभी तक आए कई प्रोमो से पता चलता है कि इस बार का थीम जंगल है। कंटेस्टेंट को पहले यह पड़ाव पार करना होगा उसके बाद ही घर में एंट्री मिलेगी।

नए प्रोमो में दिखी कंटेस्टेंट की झलक

शो में हिस्सा लेने वाले कुछ नाम अब कंफर्म हो चुके हैं। चैनल ने एक नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें उन्होंने चार कंटेस्टेंट की झलक दिखलाई है।

ये हैं चार नाम

प्रोमो वीडियो में हालांकि चारों कंटेस्टेंट का पूरा चेहरा नहीं दिख रहा है, तो आपकी कन्फ्यूजन चलिए हम दूर किए देते हैं। सबसे पहले तेजस्वी प्रकाश को दिखाया गया है। वीडियो में उनके बारे में  बताया जाता है कि वे खतरों से खेलने वालीं खिलाड़ी हैं।

दूसरा नाम करण कुंद्रा का है। टीवी के सुपरस्टार करण का नाम पहले ही सामने आ चुका था। अब इस पर मुहर लग गई है। प्रोमो में एक्टर सिंबा नागपाल को शक्तिमान शिकारी के नाम से इंट्रोड्यूस किया गया है। चौथी कंटेस्टेंट सिंगर अफसाना खान हैं।

इन चार कंटेस्टेंट के अलावा आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी के भी शो में हिस्सा लेने की चर्चा है।

जंगल में होगा दंगल

वीडियो प्रोमो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/CUSiaT2Bs5u/

वीडियो को कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- ‘बिग बॉस 15 के इस जंगल में दंगल करने आ रहे हैं बड़े ही अद्भुत कंटेस्टेंट।

क्या आप इन्हें पहचान सकते हैं? देखिए बिग बॉस 15, दो अक्टूबर से। शनिवार-रविवार रात 9.30 बजे और सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे सिर्फ कलर्स पर।‘

Back to top button