पंजाब निकाय चुनाव में लहराया कांग्रेस का परचम, भाजपा व शिअद की हालत खस्ता

चंडीगढ। पंजाब में स्‍थानीय निकाय चुनाव 2021 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम भी आने लगे हैं। पंजाब निकाय चुनाव में अभी तक आए परिणामों में कांग्रेस अव्वल है।

पार्टी के खाते में 101 सीटें आ चुकी हैं। चुनाव में 27 से अधिक सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। शिअद 9, भाजपा 5 और आप के खाते में 4 सीटें आईं।

2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

गुरदासपुर में कांग्रेस ने छह सीटें जीत ली हैं। मतगणना केद्रों पर भारी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। विभिनन जगहों पर मतगणना हॉल के अंदर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं।

कपूरथला निगम के 50 वार्ड में कांग्रेस 44, आजाद 2, अकाली दल 3 वार्ड में विजेता बनी है। एक सीट पर टाई रहा है। भाजपा और आप को कोई सीट नहीं मिली है। 

फाजिल्का में शिअद का सूपड़ा साफ

फाजिल्का में भी कांग्रेस अव्वल है। सभी नौ वार्डों पर पार्टी को जीत मिली है। शिरोमणि अकाली दल को यहां तगड़ा झटका लगा है। उसके खाते में कोई सीट नहीं आई है। वहीं भाजपा दो और आप एक वार्ड में जीती है। 

तरनतारन की नगर पंचायत भिखीविंड में कांगेस ने 11 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल ने 2 सीट पर विजय प्राप्त की है। तरनतारन के पट्टी में हुए नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस ने 10 सीट, अकाली दल ने 2 सीट और आम आदमी पार्टी ने 2 सीट पर जीत प्राप्त की है।

रायकोट में आप विधायक ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

रायकोट के आम आदमी पार्टी विधायक ने कांग्रेस पर ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। एसडीएम डॉ. हिमांशु गुप्ता से शिकायत की गई है। जीरकपुर में वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस की शिवानी जीत गई है।

अबोहर में कांग्रेस ने मैदान मारा

नगर निगम अबोहर में भी कांग्रेस अव्वल है। वार्ड नंबर एक से 28 और 35 से 42 तक कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। अन्य पार्टियों का अभी तक परिणामों में सूपड़ा साफ हो गया है।

राजपुरा में भी कांग्रेस का दबदबा है। 27 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा दो, आप और शिअद के खाते में एक-एक सीट आई हैं। नवांशहर के 19 वार्ड में से कांग्रेस ने 11 पर जीत हासिल कर ली है।

होशियारपुर में कांग्रेस को 30 सीटें मिलीं

होशियारपुर में अब तक 40 सीटों के नतीजे प्राप्त हुए हैं जिनमें से 30 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। आप ने भी खाता खोल लिया है। सुनाम में आम आदमी पार्टी को अभी तक एक भी सीट नही मिली है।

17 वार्ड में से 13 पर कांग्रेस और 4 पर आजाद उम्मीदवार का कब्जा हुआ है। कांग्रेस, शिअद, भाजपा और आप के लिए 2022 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये चुनाव बेहद अहम है।

Back to top button