शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में, पिछले 10 दिन से हैं होम आइसोलेट

shilpa shetty kundra family (file photo)

मुंबई। कोविड-19 का कहर पूरे देश के साथ-साथ बॉलीवुड जगत पर भी देखने को मिल रहा है। अब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार कोविड की चपेट में आ गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी है।

बीते 10 दिन रहे मुश्किल

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में लिखा है, ‘पिछले 10 दिन हमारे लिए एक परिवार के रूप में कठिन रहे हैं। मेरे सास- ससुर कोविड -19 संक्रमित हो गए, उसके बाद बेटी समीशा, बेटा वियान, मेरी मां, और अंत में राज भी। वे सभी आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार घर पर अपने कमरे में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टर की सलाह पर चल रहे हैं।’ 

इन-हाउस स्टाफ सदस्य भी हुए संक्रमित

शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘हमारे दो इन-हाउस स्टाफ सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए हैं और उनका इलाज भी जारी है। भगवान की कृपा से, हर कोई ठीक हो रहा है। मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया गया है, और हम त्वरित मदद और प्रतिक्रिया के लिए BMC और अधिकारियों के आभारी हैं।’

प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद

शिल्पा शेट्टी ने अपने नोट के आखिर में लिखा, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया हमारे लिए भी प्रार्थना करते रहें। कृपया मास्क लगाएं, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें, सुरक्षित रहें और कोविड पॉजिटिव है या नहीं … लेकिन आप पॉजिटिव रहें, मानसिक रूप से।’ इस नोट को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ‘सभी सुरक्षित रहें।’

Back to top button