खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में शामिल होंगी टीवी की ये संस्कारी बहुएं

खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी

मुंबई। टेलीविजन का मशहूर एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी दर्शकों का पसंदीदा टीवी शो है। शो के पिछले सभी सीजन को दर्शकों द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अब फैंस इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसी बीच अब इस शो के 12वें सीजन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही शुरू होने वाले इस शो के कंटेस्टेंट्स के नाम अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। अब इस शो में शामिल होने वाले एक और कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया है।

जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी के मशहूर शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 12वें सीजन में अब बतौर कंटेस्टेंट टीवी की एक बहू नजर आने वाली है। शो के इस सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस सृति झा का नाम भी जुड़ गया है।

इसके अलावा मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक का भी नाम सामने आ रहा था, हालांकि इस पर लगातार अटकलें जारी थीं लेकिन खबरों के मानें तो सृति झा और रुबीना दिलैक इस शो में नजर आने वाली हैं।

टीवी शो छोटी बहू से अपनी पहचान बनाने वाली रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर रह चुकी हैं। वहीं, सृति झा कुमकुम भाग्य की प्रेरणा के रूप में दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 साउथ अफ्रीका में शूट किया जाएगा। शो की शूटिंग मई के अंत में शुरू होगी। शो जुलाई 2022 में शुरू हो सकता है।

इससे पहले शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एरिका फर्नांडिस , प्रतीक सहजपाल, मुनव्वर फारुकी, शिवांगी जोशी, उमर रियाज, पवित्रा पुनिया,चेतना पांडे और तुषार कालिया में नाम सामने आ रहे हैं। खबरों की मानें तो सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख यानी फैज़ू और जन्नत जुबैर रहमानी के नामों पर भी चर्चा तेज हैं।

Back to top button