UP की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘गोदान’ रिलीज को तैयार, सीएम योगी ने किया ट्रेलर लॉन्च

Godaan Movie Trailer: उत्तर प्रदेश की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ प्रदेशभर के सिनेमाघरों में 6 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया।

नोएडा में हुआ था फिल्म का प्रीमियर
फिल्म ‘गोदान’ का प्रीमियर पहले ही नोएडा में आयोजित किया जा चुका है, जहां इसे दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। अब यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में 6 फरवरी से प्रदर्शित की जाएगी।

डॉ. कपिल त्यागी की अहम भूमिका
फिल्म में डॉ. कपिल त्यागी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी भूमिका को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म ग्रामीण समाज, संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करती है।

यह भी पढ़ें…

एनकाउंटर संस्कृति पर हाईकोर्ट का ब्रेक… बोला- सजा देने का अधिकार सिर्फ अदालत को

सीएम योगी ने की सराहना
ट्रेलर लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाली फिल्मों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि प्रदेश की कला, संस्कृति और वास्तविकताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

यह भी पढ़ें…

मतदाता सूची दुरुस्ती की बड़ी कवायद… शाम 4 बजे तक पोलिंग बूथों पर मौजूद रहेंगे BLO

यूपी की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी
फिल्म ‘गोदान’ की कहानी उत्तर प्रदेश की ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी है, जिसमें समाज के विभिन्न पहलुओं, संघर्षों और मानवीय मूल्यों को दर्शाया गया है। निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी का कहना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी पेश करती है।

फिल्म टीम को रिलीज का इंतजार
निर्माता-निर्देशक ने बताया कि फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में दर्शकों का दिल जीतेगी।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में मौसम का बदला मिज़ाज, ठंडी हवाओं संग कोहरे का अलर्ट

Back to top button