इस तारीख को पड़ रही है ज्येष्ठ पूर्णिमा, जानिए क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021

नई दिल्ली। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा कहा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक इस बार यह तिथि कल दिनांक 24 जून 2021, दिन गुरुवार को पड़ रही है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन वट पूर्णिमा व्रत भी रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 जून की रात 12 बजकर 09 मिनट तक पूर्णिमा रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। पूर्णिमा के दिन सूर्योदय सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 06 बजकर 42 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय शाम 06 बजकर 27 मिनट पर और चंद्रास्त नहीं होना है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह ज्येष्ठ मास की अंतिम तिथि होती है। इसके बाद आषाढ़ महीना लग जाता है।

पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की क्यों की जाती है पूजा

पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा का भी विधान है। रात के समय चंद्रमा की पूजा करने से चंद्रमा की शुभता प्राप्त होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और कुंडली में चंद्रमा की शुभता में वृद्धि होती है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा पूजा विधि

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। सुबह स्नान आदि से निवृत होकर व्रत का संकल्प लें। इस साल कोरोनावायरस से बचाव के लिए घर में रहना ही बेहतर है।

आप नहाने के जल में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा करें। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। रात के वक्त चंद्रमा की पूजा का भी विधान है।

Back to top button