कोरोना: 132 दिन बाद 30 हजार से नीचे नए केस, सक्रिय मामले चार लाख से कम

corona sample test

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 29,689 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। इसी अवधि में 415 लोगों की मौत भी हुई है। 17 मार्च के बाद पहली बार 24 घंटों में कोरोना के 30 हजार से कम नए मामले दर्ज हुए हैं।

इसी के साथ भारत में अब तक कुल 3,14,40,951 पॉजिटिव मामले दर्ज हो चुके हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद भारत में कोरोना संक्रमण के इतने मामले दर्ज हुए हैं।

देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या अब 4,21,382 हो गई है। इसके अलावा बीते दिन कुल 42,363 लोगों ने कोरोना को मात दी।

अब तक कुल 3,06,21,469 की संख्या में लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 3,98,100 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘भारत में 132 दिनों के बाद कोरोना वायरस के नए मामले 30,000 से कम आए हैं।​ रिकवरी रेट बढ़कर 97.39% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.73% है।’

इसके अलावा वैक्सीन पर भी जानकारी दी गई। देश में देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 66,03,112 वैक्सीन लगाई गईं हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 44,19,12,395 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 45.73 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.28 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,20,110 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,91,64,121 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Back to top button