धनु राशि पर है शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण, जानें अब किस पर आएगी महादशा

नई दिल्ली। धनु राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि के राशि परिवर्तन करने के साथ ही धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि की साढ़े साती महादशा के तीन चरण होते हैं।
पहले चरण में जातक को शारीरिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। दूसरे चरण में शनि देव की कुदृष्टि से जातक को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। जबकि तीसरे व अंतिम चरण में शनि पहले दोनों चरण की भरपाई करते हैं।
धनु के बाद मीन राशि वालों पर शुरू होगी शनि की साढ़े साती
शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का राशि परिवर्तन करीब ढाई साल में होता है। ऐसे में शनि को एक च्रक पूरा करने में करीब 30 साल का समय लगता है।
शनि के राशि परिवर्तन करते ही धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिल जाएगा। जिसके बाद कुंभ, मकर व मीन राशि वाले शनि की महादशा की चपेट में आ जाएंगे। मकर राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का दूसरा और कुंभ राशि वालों पर पहला चरण चल रहा है।
किन राशियों पर शनि ढैय्या का प्रभाव
शनि के राशि परिवर्तन करते ही कर्क व वृश्चिक राशि वाले शनि ढैय्या की चपेट में आ जाएंगे। वर्तमान में तुला व मिथुन राशि वालों पर शनि ढैय्या का असर है। शनि ढैय्या का जिन राशियों पर असर होता है उनके बनते काम बिगड़ जाते हैं।





