भाद्रपद महीना शुरू, कृष्ण जन्माष्टमी सहित कई व्रत व त्यौहार हैं इस मास में

shri krishna janmashtami 2021

सावन की पूर्णिमा समाप्त होने के बाद से भाद्रपद यानि भादो का महीना शुरू हो गया है।

इस महीने में कई बड़े त्योहार और व्रत आते हैं।

सबसे पहला व्रत है हरछठ का व्रत। यह षष्ठी तिथि को मनाया जाता है।

इस दिन बलराम जी का जन्मदिन मनाया जाता है।

इस दिन यूपी में कई जगह महिलाएं पुत्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं।

इसके बाद अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जाता है।

जन्माष्टमी के बाद हरतालिका तीज का व्रत आता है।

भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है।

इस व्रत में महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना करती है।

वहीं गणेशोत्सव भी इसी महीने शुरू होता है जब सभी गणपति को अपने घर में स्थापित करते हैं। इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन उन्हें विसर्जित किया जाता है।

28 अगस्त: हलछठ पर्व

30 अगस्त: भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव

9 सितंबर: हरतालिका तीज- पति की लंबी उम्र के लिए देवी पार्वती का पूजन

10 सितंबर: गणेश चतुर्थी- भगवान गणेश का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। 10 दिवसीय गणेश उत्सव भी शुरू होगा।

17 सितंबर: डोल ग्यारस- भगवान विष्णु के लिए व्रत-उपवास किए जाते हैं।

19 सितंबर: अनंत चतुर्दशी-गणेश उत्सव के समापन के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन होता है।

Back to top button