क्या प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं तलाक? मां मधु चोपड़ा ने बताई सच्चाई

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मधु चोपड़ा

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी जबर्दस्त काम कर रहीं प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन खबरों ने तब जोर पकड़ा जब प्रियंका ने अपने नाम से अपने दोनों सरनेम ‘जोनस व चोपड़ा’ हटा दिया। अब एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

मां मधु ने किया रिएक्ट

दरअसल शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपना पूरा नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखने लगी थीं, लेकिन अचानक से अब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से जोनस व चोपड़ा हटा दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया।

ऐसी अफवाहें उड़ने लगीं कि निक- प्रियंका तलाक लेने वाले हैं। हालांकि एक न्यूज चैनल से बातचीत में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, ‘ये सब बकवास है। अफवाहें मत फैलाइए।’

पावर कपल हैं निक- प्रियंका

गौरतलब है कि प्रियंका के इंस्टाग्राम पर अपने नाम से जोनस हटाने के बाद से उनके फैन्स काफी परेशान हो गए थे। साल 2018 में निक और प्रियंका की शादी हुई थी।

दोनों की गिनती पावर कपल्स में होती है। न सिर्फ रियल लाइफ में बल्कि सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने दिखते हैं। हाल ही में प्रियंका ने दिवाली के फोटोज शेयर किए थे, जहां दोनों साथ में परफेक्ट दिख रहे थे।

प्रियंका की अपकमिंग फ़िल्में

बता दें प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ थी। वहीं 2020 में वो हॉलीवुड फिल्म वी केन बी हीरोज में दिखी थीं।

प्रियंका की अपकमिंग फिल्मों में ‘मेट्रिक्स 4’ के साथ ही ‘सिटाडेल’ शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी।

Back to top button