
PM Modi को झालमुरी खिलाने वाला अब डर के साये में, बम से उड़ाने की मिली धमकी
Bomb Threat: Narendra Modi को पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान झालमुरी खिलाकर चर्चा में आए दुकानदार विक्रम साओ अब डर और तनाव में हैं। विक्रम का दावा है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल और वीडियो कॉल के जरिए जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
मामला उस समय सामने आया जब विक्रम साओ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें “बम से उड़ाने” तक की धमकी दी गई है।
PM मोदी के दौरे के बाद वायरल हुआ था वीडियो
दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर Jhargram पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय दौरे के दौरान एक दुकान पर झालमुरी खाई थी।
इस दौरान दुकानदार विक्रम साओ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में प्रधानमंत्री उनसे बातचीत करते और झालमुरी खाते नजर आए थे। इसके बाद विक्रम साओ अचानक सुर्खियों में आ गए।
‘पाकिस्तान से कॉल आया, बम से उड़ाने की धमकी दी’
न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में विक्रम साओ ने दावा किया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।
उन्होंने कहा,
“मुझे पाकिस्तान से फोन करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एक वीडियो कॉल भी आया था। वह ग्रुप कॉल थी, जिसमें कई लोग हथियार दिखाकर मुझे डरा रहे थे।”
विक्रम ने बताया कि डर के कारण उन्होंने तुरंत कॉल काट दिया।
परिवार में डर का माहौल
धमकी मिलने के बाद विक्रम साओ और उनके परिवार में डर का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि PM मोदी के दौरे के बाद विक्रम की दुकान अचानक चर्चा में आ गई थी और बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचने लगे थे।
यह भी पढ़ें…
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की लोकप्रियता से घबराए माता-पिता, सता रहा ये डर
जांच की मांग
फिलहाल इस मामले में स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दिए जाने की बात सामने आ रही है।
हालांकि, धमकी देने वालों की पहचान और कॉल की सत्यता को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें…
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड पर प्रकाश राज की एंट्री, राजनीतिक बहस तेज…
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
विक्रम साओ का बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग दुकानदार के समर्थन में सामने आए हैं, जबकि कुछ यूजर्स मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
PM मोदी के साथ वायरल हुए एक वीडियो के बाद अब विक्रम साओ का नाम एक नए विवाद और सुरक्षा चिंता के कारण सुर्खियों में आ गया है।
यह भी पढ़ें…





