
इस हफ्ते सिनेमाघरों में मचेगा धमाल, ‘Welcome to the Jungle’ समेत रिलीज होंगी ये फिल्में
Theatre Releases June 2026: जून के आखिरी हफ्ते में थिएटर्स पर बड़ा धमाका होने वाला है। अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ शानदार फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।
Theatre Releases: जून 2026 का आखिरी हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म दस्तक दे रही है, जिसे साउथ और हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। आइए जानते हैं 25 और 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होने वाली इन 5 बड़ी फिल्मों के बारे में:
1. वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle)
अक्षय कुमार की मच-अवेटेड मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 25 जून (गुरुवार) को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी तगड़ी स्टारकास्ट है, जिसमें सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, अरशद वारसी, और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार हंसी का डबल डोज देने आ रहे हैं।
2. अनंतन काडू (Ananthan Kaadu)
मलयालम सिनेमा की इस पॉलिटिकल-क्राइम थ्रिलर फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। 1980 और 1990 के दशक के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म में आर्य, मुरली गोपी और देव मोहन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।
3. बालरमण दिनागलु (Balaramana Dinagalu)
कन्नड़ सिनेमा की यह एक जबरदस्त एक्शन-रोमांटिक और क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो 26 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में विनोद प्रभाकर लीड रोल में हैं, जबकि प्रिया आनंद और आशीष विद्यार्थी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
4. नव्या चक्र (Navya Chakra)
क्राइम और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए हिंदी फिल्म ‘नव्या चक्र’ इस हफ्ते सिनेमाघरों में आ रही है। इसमें जीतेंद्र बोहरा, कुसहर कवाले और प्रतीक्षा सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
5. सुपरगर्ल (Supergirl)
हॉलीवुड लवर्स के लिए साइंस-फिक्शन, एक्शन और एडवेंचर से भरपूर फिल्म ‘सुपरगर्ल’ रिलीज के लिए तैयार है। यह इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी, जिसमें मिली एलकॉक मुख्य भूमिका में हा।
इस हफ्ते सबसे बड़ा पलड़ा अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का भारी दिख रहा है, लेकिन साउथ की थ्रिलर फिल्में भी इसे कड़ी टक्कर दे सकती हैं। आप इस वीकेंड कौन सी फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं?





