संसद का मानसून सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, अखिलेश यादव पर भड़के लोकसभा स्पीकर

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। ये 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 12 बजे जब कार्यवाही शुरू हुई तो लोकसभा में फिर विपक्ष ने हंगामा किया, जिसकी वजह से लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

इस सत्र की 21 बैठकें होंगी। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 14 और 15 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी। सत्र को शुरुआत के साथ ही लोकसभा में विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की है।

सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हम देश की जनता की भावनाओं के अनुरूप में उनकी भावनाओं को अभिव्यक्त करें। देश में जो घटनाएं घटीं उस मिथक को तोड़ना ही चाहिए। प्रश्नकाल में जो भी विषय होता है उसे प्रश्नकाल के लिए आप नोटिस दीजिए। इस दौरान स्पीकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर कुछ नाराज भी हुए।

यह भी पढ़ें…

Google और Meta को ED का नोटिस, सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है मामला

अखिलेश पर भड़के लोकसभा स्पीकर
ओम बिरला ने दो टूक कहा कि अखिलेश जी आप सभी सदस्यों से कहिए तख्तियां लेकर न आएं। मैं आपको प्रश्नकाल के बाद सभी विषयों पर चर्चा की अनुमति दूंगा। बावजूद इसके विपक्षी सांसद शांत नहीं हुए। इस पर स्पीकर बिरला ने कहा कि ये तरीका उचित नहीं है, सदन के पहले दिन सदन चले अच्छी चर्चा हो।

आजादी के बाद इस तरह का ऑपरेशन नहीं हुआ: जेपी नड्डा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि जब देश पर आतंकवादी हमले हुए, तब पूरा विपक्ष एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा रहा।

उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस ने सरकार को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया था, ताकि देश एकता के साथ आतंक के खिलाफ खड़ा रह सके। इस पर बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आजादी के बाद इस तरह का ऑपरेशन नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें…

मानसून सत्र से पहले इंडी गठबंधन की बैठक, सरकार को घेरने पर होगा मंथन

पीएम मोदी ने सत्र को लेकर की थी ये अपील
वहीं संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विपक्ष से खास अपील की। उन्होंने संसद परिसर में कहा कि सभी दलों का अलग-अलग एजेंडा है और दल हित में उनके मत भले ही न मिलें, लेकिन देश हित में मन जरूर मिलने चाहिए। प्रधानमंत्री ने मॉनसून सत्र को ‘विजयोत्सव’ बताया। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति देखी और आतंकवाद के आका बेनकाब हुए।

यह भी पढ़ें…

Rahul Gandhi ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट को बताया साजिश…

Back to top button