कोरोना: दैनिक मामलों में वृद्धि, सक्रिय मरीजों की संख्या चार लाख से कम

नई दिल्ली। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में आज वृद्धि देखने को मिली। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण के के 30,615 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 514 लोगों की मौत हुई है, जबकि 82,988 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं।
लगातार घट रही सक्रिय मरीजों की संख्या
कल के मुकाबले आज 11 फीसदी ज्यादा कोरोना मरीजों के बीच राहत भरी खबर यह है कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। मंगलवार को 27,409 मामले सामने आए थे। यह संख्या शनिवार के आंकड़ों से लगभग 25 फीसदी कम थी।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब चार लाख से कम सक्रिय मरीज हैं। यह संख्या अब 3,70,240 पर पहुंच चुकी है। यह कुल कोरोना मरीजों का 0.87 प्रतिशत है। वहीं दैनिक संक्रमण दर में भी गिरावट जारी है, जो घटकर 2.45 फीसद पहुंच चुकी है।
कोरोना महामारी एक नज़र में
कुल मामले: 4,27,23,558
सक्रिय मामले: 3,70,240
कुल रिकवरी: 4,18,43,446
अब तक कुल मौतें: 5,09,872
कुल वैक्सीनेशन: 1,73,86,81,675
आपको बता दें कि, देश में अबतक 1,73,86,81,675 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। यहीं नहीं, कोरोना से ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या 4,18,43,446 है। इसके अलावा कोरोना से 5,09,872 लोगों की मौत हो गई है।
राज्यों के पास 11 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक वैक्सीन की 171.48 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 11.88 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।
