श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: इन सामग्रियों को पूजा में करें शामिल, भगवान कृष्ण की होगी कृपा

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर वर्ष हिंदी के भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है। इस साल 30 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
भगवान श्री कृष्ण की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन भक्त व्रत भी रखते हैं और भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं।
भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी के दिन पूजा में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण को ये चीजें अतिप्रिय हैं।
आइए जानते हैं भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए पूजा में किन चीजों को करें शामिल-
माखन
भगवान श्री कृष्ण को माखन अतिप्रिय होता है। इस पावन दिन भगवान श्री कृष्ण को माखन का भोग जरूर लगाएं। भगवान श्री कृष्ण को माखन का भोग लगाने के बाद माखन को प्रसाद स्वरूप खा लें।
मोरपंख
भगवान श्री कृष्ण अपने मुकुट में मोरपंख भी धारण करते हैं। भगवान श्री कृष्ण की पूजा में मोरपंख भी रखें। भगवान श्री कृष्ण को मोरपंख लगा हुआ मुकुट ही पहनाएं। घर में मोरपंख रखना शुभ होता है।
तुलसी
भगवान श्री कृष्ण की पूजा में तुलसी को जरूर शामिल करें। भगवान श्री कृष्ण को तुलसी अतिप्रिय होती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के साथ ही तुलसी की पूजा भी करें।
बांसुरी
भगवान श्री कृष्ण बांसुरी बजाते हैं। जन्माष्टमी की पूजा में बांसुरी को जरूर शामिल करें। श्री कृष्ण को बांसुरी अतिप्रिय होती है।
पंचामृत
भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं। पंचामृत मेवा, दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद से बनाया जाता है। भगवान को पंचामृत का भोग लगाने के बाद प्रसाद स्वरूप पंचामृत का सेवन करें।
