TMKOC: मिस्टर सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह लापता, किडनैपिंग का केस दर्ज?

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ के फ़ेम एक्टर गुरुचरण सिंह लापता हैं। पुलिस ने इस मामले में एक्टर को लेकर किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को एक CCTV फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया है।

TMKOC (Image credit-social media platform )

टीवी की पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह उर्फ मिस्टर सोढ़ी के यूं लापता होने से पूरा परिवार सदमे में है। 22 अप्रैल से ही वो लापता हैं। एक्टर दिल्ली पिता के घर गए थे। वहां से वो मुंबई के लिए निकले तो सही लेकिन अब तक पहुंच नहीं पाए। फोन भी बंद जा रहा है, जिसके बाद पिता ने पुलिस में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। यही नहीं, पुलिस को गुरुचरण सिंह के फोन के कुछ ट्रांजैक्शन भी गड़बड़ लगे हैं। पुलिस ने IPC की धारा 365 के तहत FIR भी दर्ज की है

22 अप्रैल की सुबह घर से मुंबई के लिए निकले थे मिस्टर सोढ़ी’

‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने अभी तक जो जांच की है, उससे पता चला है कि ‘मिस्टर सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल की सुबह अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। सुबह 8.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उनकी मुंबई की फ्लाइट थी। लेकिन गुरुचरण सिंह ने न तो फ्लाइट ली और ना ही मुंबई पहुंचे।

पुलिस को CCTV फुटेज में जाते दिखे गुरुचरण सिंह

लेकिन अब पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला है, जिसमें गुरुचरण सिंह जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल तक एक्टर का फोन भी काम कर रहा था, पर अब वह लगातार बंद आ रहा है। पुलिस अब यह जांच करने में लगी है कि 22 अप्रैल को लापता होने से पहले गुरुचरण सिंह ने फोन पर किससे बात की थी। एक्टर के कॉल रिकॉर्ड ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

‘तारक मेहता…’ से मिली थी पहचान, छोड़ दिया शो

आपको बता दें कि गुरुचरण सिंह को पॉपुलैरिटी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता…’ से मिली थी। इसमें उन्होंने रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले कर घर-घर में पहचान बनाई थी। बाद में उन्होंने शो को छोड़ दिया था। शो के कलाकारों ने मेकर्स पर बकाया राशि ना देने का आरोप लगाया था, जिसमें से एक गुरुचरण भी थे, जिन्हें पैसे नहीं मिले थे। जेनिफर मिस्त्री के आवाज उठाने के बाद ‘सोढ़ी’ को भी पैसे मिल गए थे।

Back to top button