स्वस्थ रिश्तों की क्या है पहचान? यहां जानें रिश्ते में खुश रहने के टिप्स

Tips to know Healthy Relationship

किसी रिश्ते में खुश और स्वस्थ रहने के लिए कॉमन इंटरेस्ट के अलावा अन्य बातों पर भी विचार करना जरूरी होता है। स्वस्थ रिश्तों के लिए केवल एक जैसी चीजें पसंद करना ही जरूरी नहीं बल्कि रिश्ते में दोनों का बराबर खुश होना जरूरी है।  

इसलिए अपने रिश्ते को पहचाना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए संकेतों को पहचानें और जानें आपका रिश्ता कितना स्वस्थ है।

स्वस्थ रिश्तों के टिप्स

बात रखने का नहीं है डर

अगर किसी एक पार्टनर को कोई चीज पसंद नहीं है या कोई बात परेशान कर रही है तो उसे मन में न रखकर आप अपने पार्टनर को बता रहे हैं तभी ये रिश्ता स्वस्थ कहेंगे। आपको अपनी बात रखने का डर नहीं है।

पार्टनर पर विश्वास

विश्वास, सभी रिश्तों में सबसे अहम है। सोशल मीडिया और सेलफोन पर जासूसी करना बहुत आसान हो सकता है, लेकिन जब ऐसा करने की जरूरत न लगे तब समझें कि रिश्ते में विश्वास है।

अलग रुचियों और लक्ष्यों के लिए प्रोत्साहित करना

संभव है आप दोनों को अलग चीजों में रुचि हो या आपके लक्ष्य अलग हों। इसके लिए आप अपने पार्टनर को केवल अपनी रुचि के काम करवाने बजाय आप उन्हें प्रोत्साहित करें।

खुश महसूस करते हैं

नए रिश्ते की अलग खुशी होती है। लेकिन समय के साथ रिश्ते में नयापन कम होने लगता है और एक-दूसरे की आदत होने के साथ सब कुछ रूटीन लगने लगता है।

ऐसा होने पर भी खुश महसूस करते हैं तो समझ लीजिए आप एक अच्छे रिश्ते में हैं। जहां आप समझते हैं कि आपका साथी काम में व्यस्त होगा या आप उसकी थकान और जरूरतों को समझते हैं। साथ ही उनकी हर तरह की च्वाइस पर उनका सम्मान करते और साथ देते हैं।

Back to top button