साल का पहला चंद्रग्रहण आज, भारत के इन राज्यों में देखा जा सकेगा

Lunar Eclipse on May 26th

नई दिल्ली। आज 26 मई 2021 दिन बुधवार को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण पूर्वी एशिया, अमेरिका, अटलांटिक, और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

इसके भारत में न दिखने के कारण सूतक नहीं लगेगा और मंदिरों के पट भी नहीं बंद होंगे। राशियों पर ग्रहण का प्रभाव जरूर पड़ेगा। 10 जून को पड़ने वाले सूर्यग्रहण का भी असर भारत में नहीं होगा।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 26 मई को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से शाम 07 बजकर 19 मिनट तक खग्रास चंद्रग्रहण पड़ेगा। इस चंद्रग्रहण को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ वक्त के लिए दिखेगा। यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में यह नहीं दिखेगा।

साल के पहले चंद्रग्रहण का आंशिक चरण-

चंद्रग्रहण का आंशिक चरण भारत में दोपहर करीब 03 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर साम 06 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा।

पूर्ण चंद्रग्रहण की इस खगोलीय घटना को ब्लड मून भी कहा जाता है क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल-नारंगी रंग का नजर आता है। आपको बता दें कि 21 जनवरी 2019 के बाद यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण है।

10 जून को पड़ने वाला सूर्यग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा। दोनों ग्रहण से कोरोना का प्रभाव कम होगा। शनि वक्री हो गए हैं।

इससे कोरोना का असर कम होगा। 20 जन से गुरु वक्री होंगे। इसका असर भी कोरोना को कम करेगा। शनि 31 अक्टूबर तक वक्री रहेंगे।

Back to top button