बुध ने किया वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों के जातक रहें सावधान

आज मई माह के पहले दिन बुध ने वृष राशि में प्रवेश कर लिया है। इस समय राहु भी वृष राशि में ही हैं। बुध के वृष राशि में गोचर करने से राहु के अशुभ प्रभावों में कमी आएगी। बुध बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह हैं।

बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं और मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि उच्चराशिगत संज्ञक माने जाते हैं। बुध का वृष राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है।

इन राशियों के जातकों को है सावधान रहने की आवश्यकता-

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को बुध के वृष राशि में प्रवेश करने से सावधान रहने की आवश्यकता है। यह समय आपके लिए काफी उतार- चढ़ाव वाला रह सकता है।

किसी भी तरह के लेन- देन से बचने का प्रयास करें। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस समय सावधान रहना होगा। यह समय आपके लिए उतार- चढ़ाव भरा रह सकता है। पारिवारिक कलह से बचने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें। वाद- विवाद से दूर रहें।

इन राशियों के जातकों को मिलेंगे मिले-जुले परिणाम.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन मिला-जुला रहने वाला है। मान-सम्मान और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन अधिक खर्च हो सकता है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य करेंगे। वाद-विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

तुला राशि

बुध का वृष राशि में प्रवेश तुला राशि के जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आ रहा है। सामाजिक पद- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी पर जरूरत से अधिक भरोसा करने से बचें। वाद- विवाद से दूर रहें।

Back to top button