महंगा हुआ यूपी का सफर… एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरें, जानें नया रेट

UP Toll Tax Rate: उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना महंगा हो गया है। राज्य के प्रमुख मार्गों पर टोल दरों में संशोधन किया गया है, जिसे उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने लागू किया है। यह नई दरें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रभावी हैं और सभी वाहन श्रेणियों पर असर डालती हैं।

किन एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई दरें?
टोल बढ़ोतरी उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख एक्सप्रेसवे पर लागू की गई है:

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

इन सभी मार्गों पर नई दरें 1 अप्रैल की रात 12 बजे से लागू हो चुकी हैं।

नई टोल दरें: किस वाहन पर कितना असर?

हल्के वाहन (कार, जीप, LMV)

  • आगरा-लखनऊ: ₹665 ➝ ₹675
  • गोरखपुर लिंक: ₹285 ➝ ₹295

यानी प्रति फेरा ₹10 की बढ़ोतरी

दोपहिया / तीनपहिया / ट्रैक्टर

  • आगरा-लखनऊ: ₹330 ➝ ₹335
  • गोरखपुर लिंक: ₹140 ➝ ₹145

प्रति फेरा ₹5 की बढ़ोतरी

भारी वाहन (बस, ट्रक, मल्टी-एक्सल)

  • बस/ट्रक: ₹50 तक वृद्धि
  • मल्टी-एक्सल (7+ एक्सल): ₹85 तक बढ़ोतरी

सबसे ज्यादा असर भारी वाहनों पर पड़ा

यह भी पढ़ें…

बिजली से लेकर डेटा सेंटर तक—Adani Group का यूपी में बड़ा दांव

जहां नहीं बढ़ी दरें
पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों के लिए दरें लगभग स्थिर रखी गई हैं

महंगा हुआ सफर?

  • कुल मिलाकर टोल में ₹5 से ₹85 तक की बढ़ोतरी
  • प्रतिशत के हिसाब से करीब 1.5% से 3.5% तक वृद्धि

यह भी पढ़ें…

ढाबे की आड़ में देह व्यापार… मथुरा में हाईवे पर ‘सीक्रेट रैकेट’ का पर्दाफाश

टोल बढ़ाने की वजह क्या है?
जानकारों और अधिकारियों के की माने तो:-

  • एक्सप्रेसवे का मेंटेनेंस और ऑपरेशन खर्च
  • बढ़ती महंगाई और निर्माण लागत
  • बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं बनाए रखना
  • यह संशोधन हर साल होने वाली वार्षिक टोल समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है

यूपी में एक्सप्रेसवे टोल दरों में यह बढ़ोतरी भले ही मामूली (₹5–₹10) लगे, लेकिन नियमित यात्रियों और परिवहन क्षेत्र के लिए इसका असर बड़ा है। खासतौर पर भारी वाहनों पर ज्यादा बढ़ोतरी से आने वाले समय में महंगाई पर भी असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें…

Digital जंग में सपा की एंट्री… ‘Samajwadi Party TV’ से BJP को सीधी चुनौती

Back to top button