बैकफुट पर ट्रंप? India-EU डील से बदला ग्लोबल ट्रेड गेम… अब अमेरिका पर बढ़ा दबाव

FTA Deal: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) ने वैश्विक व्यापार और जियो-पॉलिटिक्स में बड़ा संकेत दे दिया है। इस डील को भारत की आर्थिक कूटनीति का टर्निंग प्वाइंट माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह समझौता सीधे तौर पर अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसके बाद अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ सकती है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि अब अमेरिका को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने India-EU FTA को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह समझौता भारत-EU साझेदारी को नई ऊंचाई देगा और भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में और मजबूत करेगा। यह डील साफ संदेश देती है कि भारत अब किसी एक देश पर निर्भर रहने की नीति से आगे बढ़ चुका है।

India-EU डील में क्या है खास
इस समझौते के तहत यूरोपीय कंपनियों को भारत में

  • कम टैरिफ या जीरो ड्यूटी,
  • आसान बाजार पहुंच,
  • और निवेश के बेहतर अवसर
    मिलेंगे।

इसके बदले भारत को

  • एडवांस टेक्नोलॉजी,
  • उच्च गुणवत्ता वाली मैन्युफैक्चरिंग,
  • और एक्सपोर्ट बढ़ाने का मौका
    मिलेगा। इससे भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब के रूप में उभरने में मदद मिलेगी।

अमेरिकी कंपनियों पर क्यों पड़ेगा असर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, India-EU FTA के लागू होते ही भारत में कई सेक्टरों में यूरोपीय कंपनियों की पकड़ मजबूत हो सकती है।
खास तौर पर—

  • ऑटोमोबाइल,
  • मेडिकल और सर्जिकल डिवाइस,
  • केमिकल्स,
  • हाई-एंड मशीनरी,
  • एयरक्राफ्ट और स्पेस टेक्नोलॉजी
    जैसे क्षेत्रों में अमेरिकी कंपनियों को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

उदाहरण के तौर पर, यदि EU की कारों पर टैरिफ घटकर 10% रह जाता है और अमेरिकी कारों पर ऊंचा टैरिफ बना रहता है, तो भारतीय बाजार में यूरोपीय गाड़ियां ज्यादा सस्ती और आकर्षक हो जाएंगी। इसका सीधा नुकसान अमेरिकी कंपनियों को हो सकता है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ा दबाव
India-EU डील के बाद अब अमेरिका पर भी भारत के साथ अलग से ट्रेड डील करने का दबाव बढ़ गया है। अमेरिका पहले से ही

  • डिजिटल टैक्स,
  • मेडिकल डिवाइस प्राइस कैप,
  • और कृषि आयात
    जैसे मुद्दों पर भारत से रियायतें चाहता रहा है।

हालांकि, अमेरिका अभी भी भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है। अब तक करीब 7 दौर की बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन EU को भारत में खास व्यापारिक सुविधाएं मिलने के बाद अमेरिका यह सवाल जरूर उठा सकता है कि अगर EU को छूट मिल सकती है, तो अमेरिका को क्यों नहीं।

यह भी पढ़ें…

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सैन्य छवि कमजोर… GFP में भारत का दबदबा कायम

China+1 रणनीति को नया झटका
अमेरिका की China+1 Strategy का मकसद चीन पर निर्भरता कम कर कंपनियों को भारत जैसे देशों में निवेश के लिए प्रेरित करना था। लेकिन India-EU FTA के बाद

  • यूरोपीय कंपनियां भारत को मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट बेस के रूप में ज्यादा इस्तेमाल कर सकती हैं,
  • भारत एक EU-favoured manufacturing hub बन सकता है,
  • जिससे अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश के लिए ज्यादा प्रतिस्पर्धा झेलनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें…

गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ लॉन्च… ट्रंप को नहीं मिला व्यापक समर्थन, भारत ने बनाई दूरी

जियो-पॉलिटिक्स में बदला संतुलन
रणनीतिक स्तर पर भी यह डील अमेरिका के लिए एक स्पष्ट संदेश है। भारत अब

  • अमेरिका,
  • EU,
  • मिडिल ईस्ट,
  • और इंडो-पैसिफिक
    के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रहा है।

India-EU डील ने यह साफ कर दिया है कि भारत अब केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि वैश्विक ट्रेड गेम का अहम खिलाड़ी बन चुका है। यह समझौता अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन इतना जरूर तय है कि अब अमेरिका और अमेरिकी कंपनियों को भारत को लेकर अपनी रणनीति पर नए सिरे से सोचना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें…

Greenland खरीद पर पुतिन का तंज… Trump के सामने रखी नई कीमत

Back to top button