
तुलसी जयंती पर साहित्य, कला और संस्कृति की हस्तियों का सम्मान; लखनऊ में गूंजे संगीतमय सुर
Lucknow News: लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में अवधी विकास संस्थान द्वारा आयोजित ’17वीं तुलसी जयंती-अवधी दिवस एवं सम्मान समारोह-2026′ में कला, साहित्य, प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अवधी विभूतियों को तीन श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि भूमिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति राम मनोहर मिश्रा रहे। मंच का कुशल संचालन सरला शर्मा द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह की शुरुआत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। गायक प्रदीप ‘अली’ ने “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद मिथिलेश लखनवी ने “हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह” और “नयन लड़ जैहैं” जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
लोक गायिका संजोली पांडे (Sanjoli Pandey) ने अपने मनमोहक अंदाज में बनारसी, अवधी और मिर्जापुरी कजरी जैसे पारंपरिक लोकगीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनका प्रसिद्ध कजरी गीत “पिया मेंहदी लियादा मोती झील से जाके साइकिल से“ उत्तर प्रदेश और बिहार के लोक संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।
संस्था के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अवध की सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक और प्रशासनिक विरासत को आगे बढ़ाने वाली विभूतियों को सम्मानित करना और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा दिलाना है।
ये भी पढ़े-साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी:सतीश महाना
इन्हें मिला सम्मान
समारोह में डॉ. वेदपति मिश्रा को प्रतिष्ठित ‘तुलसी अवध श्री सम्मान’ से विभूषित किया गया। इसके साथ ही ‘अवध गौरव सम्मान-2026’ से प्रो. अजय तनेजा, वरिष्ठ आईएएस पार्थ सारथी सेन शर्मा, पद्मश्री प्रो. एस.एन. कुरील, डॉ. पुनीत मेहरोत्रा, अतुल कुमार सिंह, मयंक शर्मा, अच्युतानंद पाठक, आईपीएस किरीट राठौर, डॉ. सुधा बाजपेयी, डॉ. प्रवीण सिंह ‘दीपक’, वरिष्ठ साहित्यकार सच्चिदानंद तिवारी ‘शलभ’, कवि-साहित्यकार एसपी शुक्ला, जितेंद्र दुबे और डॉ. पल्लवी सिंह को अलंकृत किया गया।
वहीं, समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सांत्वना तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, डॉ. राजेश कुमार, दुर्गा प्रसाद मिश्र, विक्रम सिंह व नवीन कोहली को ‘अवध अस्मिता सम्मान-2026′ प्रदान किया गया।
ये भी पढ़े- साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी:सतीश महाना





