
UP में IPS अधिकारियों का तबादला
चारू सुल्तानपुर से लखनऊ 112 मुख्यालय में आईं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले। विनीत जायसवाल (आरआर-2014) को गोण्डा से हटाकर सुल्तानपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। चारू निगम (आरआर-2014) सुल्तानपुर से लखनऊ स्थित यूपी-112 मुख्यालय भेजी गई हैं। अविनाश पाण्डेय (आरआर-2015) मेरठ से हटाकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ से सम्बद्ध किए गए हैं। बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति (आरआर-2015) झांसी से मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। अभिषेक (आरआर-2015) बिजनौर से गोण्डा भेजे गए हैं। विकास कुमार (आरआर-2017) बलरामपुर से झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।कृष्ण कुमार (आरआर-2018) सम्भल से बिजनौर भेजे गए हैं। विकास चन्द्र त्रिपाठी (एसपीएस) बाराबंकी से सम्भल का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मार्तण्ड प्रकाश सिंह (एसपीएस) हरदोई से बलरामपुर भेजे गए हैं।





