
UP Anganwadi Bharti: 24 जिलों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि नजदीक
UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के हजारों रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। UP Anganwadi Bharti 2025 के अंतर्गत राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करते हुए कई जिलों में कुल 10,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है और आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
24 जिलों में भर्ती प्रक्रिया जारी
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, इस समय करीब 24 जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती जारी है। इनमें से कुछ जिलों में आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, जबकि कई जिलों में आवेदन अभी भी खुले हुए हैं।
हालांकि, इन जिलों में एप्लिकेशन विंडो जल्द ही बंद होने वाली है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूर्ण करने की सलाह दी गई है।
12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका
एंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। सहायिका (Helper) पद के लिए भी न्यूनतम योग्यता 10वीं/8वीं जिले के अनुसार निर्धारित है। उम्मीदवार उसी ग्रामसभा/वार्ड की निवासी महिला होनी चाहिए जहाँ का पद खाली है।
पदों की संख्या एवं अंतिम तिथि
यूपी के लगभग 21 जिलों में अभी भी आवेदन विंडो खुली है। कई जिलों में 200 से 500 तक रिक्तियां हैं, जबकि कुछ बड़े जिलों में संख्या 600 से भी अधिक है। कुल मिलाकर 10,000+ पदों पर भर्ती की जा रही है।
जिले का नाम और पद खाली पद आवेदन की आखिरी तारीख
मथुरा (कार्यकर्ता) 98 14/12/2025
काशगंज (हेल्पर) 972 13/12/2025
सुल्तानपुर (कार्यकर्ता) 07 13/12/2025
हमीरपुर (हेल्पर) 381 12/12/2025
उन्नाव (हेल्पर) 1312 12/12/2025
संत कबीर नगर (हेल्पर) 773 12/12/2025
हाथरस (हेल्पर) 680 11/12/2025
प्रयागराज (हेल्पर) 1081 11/12/2025
बांदा (हेल्पर) 447 11/12/2025
लखनऊ (हेल्पर) 1106 10/12/2025
बाराबंकी (कार्यकर्ता) 22 10/12/2025
सुल्तानपुर (हेल्पर) 809 10/12/2025
कौशांबी (हेल्पर) 739 09/12/2025
श्रावस्ती (हेल्पर) 399 09/12/2025
इटावा (कार्यकर्ता) 08 09/12/2025
बस्ती (कार्यकर्ता) 16 08/12/2025
फर्रुखाबाद (कार्यकर्ता) 11 08/12/2025
मुजफ्फरनगर (हेल्पर) 489 08/12/2025
जालौन (हेल्पर) 401 08/12/2025
बरेली (हेल्पर) 705 08/12/2025
सोनभद्र (कार्यकर्ता) 22 08/12/2025
आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट: upanganwadibharti.in
- आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन भरे जा रहे हैं
- अभ्यर्थी को आधार, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र और पासपोर्ट फोटो अपलोड करनी होती है
- सबमिशन के बाद आवेदन में संशोधन की अनुमति नहीं है
यह भी पढ़ें…
UP LT ग्रेड टीचर भर्ती 2025: परीक्षा विवरण, अनुमानित कट ऑफ और चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया
- चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
- हाई स्कूल/इंटरमीडिएट के मार्क्स का वेटेज
- स्थानीयता (Local Resident) अनिवार्य शर्त
- कोई लिखित परीक्षा नहीं
यह भी पढ़ें…
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती, SSC ने जारी किया विज्ञापन
किन जिलों में आवेदन खुला है?
कई जिलों जैसे—
लखनऊ, प्रयागराज, गोंडा, बाराबंकी, वाराणसी, गाज़ियाबाद, बदायूं, मथुरा, बलिया, अयोध्या सहित अन्य जिलों में आवेदन अभी भी स्वीकार किए जा रहे हैं। कुछ जिलों में अंतिम तिथि अगले 3–7 दिनों के भीतर है।
यह भी पढ़ें…





