UP News: नीति-निर्माण में सीधे भाग लेंगे Gen Z? BJP विधायक ने CM योगी को भेजी चिट्ठी

लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी को 31 सदस्यीय 'मुख्यमंत्री युवा सलाहकार समिति' गठित करने का प्रस्ताव भेजा है।

UP News: उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों, रोजगार और पेपर लीक से जुड़ी युवाओं की चिंताओं और देश भर में Gen Z के उभार के बीच एक प्रशासनिक और राजनीतिक पहल सामने आई है। लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से BJP विधायक और पूर्व ईडी अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य में मुख्यमंत्री युवा सलाहकार समिति’ (CM Youth Advisory Committee) गठित करने का औपचारिक प्रस्ताव भेजा है।

यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत होता है, तो उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां राज्य के ‘बेस्ट ब्रेन’ युवाओं को मुख्यमंत्री कार्यालय से जोड़कर नीति-निर्माण (Policymaking) में सीधी भूमिका दी जाएगी।

समिति में 20 होंगे युवा ‘बेस्ट ब्रेन’

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए चार पन्नों के प्रस्ताव के अनुसार, इस समिति में कुल 31 सदस्य होंगे। इसमें 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के 20 सबसे प्रतिभाशाली युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए चुना जाएगा। 

  • UPPSC/UPSC पास करने वाले अभ्यर्थी, IIT-JEE, NEET, AIIMS, IIM, NLU और ऑक्सफोर्ड-हार्वर्ड जैसे वैश्विक संस्थानों के पूर्व छात्र व शोधकर्ता।

  • युवा वैज्ञानिक, उद्यमी (Start-up Founders), राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, युवा किसान और आकांक्षी जिलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।

  • समिति में कम से कम 40 फीसदी सीटें महिलाओं/युवतियों के लिए आरक्षित रखने का सुझाव दिया गया है।

क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

विधायक राजेश्वर सिंह ने पत्र में लिखा है कि कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के मामले में यूपी ने शानदार काम किया है। तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी और रोजगार बाजार के हिसाब से नीतियां बनाना। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने और भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार पर सीधे सुझाव। युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, कौशल विकास और स्टार्टअप कल्चर को मजबूती देना।

ये भी पढ़े- Ayodhya News: बारिश में झरने की तरह बहने लगीं राम दरबार की सीढ़ियां, दर्शन रोका गया

विभागों को देना होगा जवाब

प्रस्ताव के अनुसार, यह समिति हर तीन महीने में बैठक करेगी और साल में एक बार ‘मुख्यमंत्री युवा संवाद’ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही ‘युवा सेतु-यूपी’ नाम से एक डिजिटल पोर्टल शुरू करने का सुझाव है, जहां यह समिति सालाना ‘यूथ पल्स रिपोर्ट’ प्रकाशित करेगी। समिति जो भी सिफारिशें या सुझाव देगी, उस पर संबंधित सरकारी विभागों को 60 दिनों के भीतर अपनी एक्शन रिपोर्ट देनी होगी

डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस प्रस्ताव की एक प्रति केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भी भेजी है, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर भी ‘राष्ट्रीय युवा सलाहकार परिषद’ के गठन पर विचार किया जा सके।

ये भी पढ़े- Gen-Z के बाद सड़क पर उतरी ‘Gen-Alpha’, फतेहपुर के स्कूल में बच्चों ने खोला मोर्चा

Back to top button