
UP News: यूपी में 29 PCS अधिकारी बने IAS, नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश
UP News: उत्तर प्रदेश के 29 सीनियर पीसीएस अधिकारियों को आईएएस कैडर में पदोन्नति मिल गई है। लखनऊ में नियुक्ति विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। देखें पूरी लिस्ट।
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी लखनऊ में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 29 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) कैडर में प्रोन्नत करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। दिल्ली में हुई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की बैठक और केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना के बाद राज्य सरकार ने भी इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है।
पदोन्नति पाने वाले इन सभी 2010 से 2012 बैच के अफसरों को जल्द ही राज्य सरकार द्वारा नए प्रशासनिक पदों पर नई तैनाती दी जाएगी।
प्रमोट हुए अधिकारियों की पूरी सूची
प्रमोशन पाने वाले इन 29 अधिकारियों में प्रदेश के कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में तैनात बड़े नाम शामिल हैं:
-
डॉ. विश्राम और अशोक कुमार कनौजिया
-
पुष्प राज सिंह और संजय कुमार सिंह
-
राज कुमार द्विवेदी और राकेश कुमार पटेल
-
सुशीला, वैभव मिश्रा और आलोक कुमार
-
अमित कुमार और पूनम निगम
-
निनित मदान, प्रदीप यादव और अतुल कुमार
-
प्रियंका सिंह, अमित कुमार और सुनील वर्मा
-
गरिमा स्वरूप, संदीप कुमार और राकेश सिंह
-
हर्ष देव पांडे, शैलेंद्र सिंह और पंकज वर्मा
-
विजय कुमार सिंह और नरेंद्र बहादुर सिंह
लंबे समय से लंबित इस पदोन्नति के बाद उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की कमी दूर होगी, जिससे जिलों और विकास प्राधिकरणों के कामकाज में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है। नियुक्ति विभाग के सूत्रों के अनुसार, इन सभी नए प्रमोटेड आईएएस अधिकारियों को बहुत जल्द ही नई और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनका ट्रांसफर आर्डर जारी किया जा सकता है।





