UP News: तेज आंधी से निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

UP News: गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश देखने को मिली। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज हवाओं और खराब मौसम ने कई जगह नुकसान भी पहुंचाया।

UP News: यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार देर रात 2 बजे गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) रेस्क्यू में जुटी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। यह हादसा थाना ललपुरा क्षेत्र के मोराकंदर परसानी और थाना कुरारा क्षेत्र के नैथी गांव को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर रात करीब 3 बजे हुआ। बताया गया कि तेज बारिश और आंधी के दौरान पुल का स्लैब अचानक ढह गया।

यूपी में आंधी-तूफान

फिलहाल उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश देखने को मिली। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज हवाओं और खराब मौसम ने कई जगह नुकसान भी पहुंचाया। पेड़ गिरने और ढांचागत क्षति की घटनाएं भी सामने आई हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल का निर्माण करवा रहा है। इसकी लागत 90 करोड़ रुपए है। 700 मीटर लंबा दो लेन का ब्रिज मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च, 2024 में शुरू हुआ था। दिसंबर, 2026 तक इसे पूरा किया जाना है।

रेस्क्यू और बचाव कार्य जारी

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान लोकेंद्र निषाद (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30) और पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) के रूप में हुई है। वहीं राजेश पाल (42) नामक मजदूर के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने में लगी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में मदद करने लगे। प्रशासन ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों का कहना है कि राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

लगातार गिर रहे ब्रिज

यह पहली बार नहीं है जब कोई निर्माणाधीन पुल इस तरह ताश के पत्तों की तरह ढह गया हो। कुछ समय पहले बिहार के भागलपुर से भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी। तब गंगा नदी पर बना निर्माणाधीन विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था। उस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।

Back to top button