उप्र में अनुदेशक के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी, ऐसे करें आवेदन

UPSSSC

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 2500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी गयी है।

UPSSSC द्वारा 6 जनवरी 2022 को जारी अनुदेशक भर्ती विज्ञापन (सं.02-परीक्षा/2022) के अनुसार उप्र सरकार के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में अनुदेशक के 2504 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 18 जनवरी 2022 से शुरू होने जा रही है।

उप्र अनुदेशक भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन करें।

आयोग ने उम्मीदवारों से 8 फरवरी 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाने की घोषणा की है।

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क भी देना होगा।

जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा।

अनुदेशक भर्ती के लिए योग्यता

अनुदेशक भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

साथ ही, रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में उम्मीदवारों को ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 में निर्धारित स्कोर प्राप्त किया होना चाहिए।

उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2022 को 21 वर्ष के कम औऱ 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गयी है।

अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए UPSSSC 2504 अनुदेशक भर्ती 2022 अधिसूचना से देखें।

Back to top button