यूपी को कल मिलेगी बड़ी सौगात, गंगा एक्सप्रेसवे पर मिलेगा वर्ल्ड-क्लास ट्रैवल एक्सपीरियंस

UP News : 29 अप्रैल को PM Modi देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे Ganga Expressway का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट के शुरू होने से उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

UP News : अंतिम चरण में तैयारियां तेज

लोकार्पण से पहले एक्सप्रेसवे पर तैयारियां जोरों पर हैं। मीडिया के रियल्टी चेक के मुताबिक, हर सेक्शन में 300 से ज्यादा कर्मचारी और श्रमिक दिन-रात काम में जुटे हैं। टोल प्लाजा, सड़क की फिनिशिंग और रंग-रोगन का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि उद्घाटन से पहले सब कुछ दुरुस्त हो सके।

Ganga Expressway सिर्फ एक एक्सप्रेसवे नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास का बड़ा मॉडल बनने जा रहा है। इस परियोजना के तहत बनाए गए इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर (IMLC) ने 12 जिलों की स्थानीय विशेषताओं को सीधे उद्योग और वैश्विक बाजार से जोड़ दिया है।

दिल्ली से यूपी तक मजबूत कनेक्टिविटी

इस एक्सप्रेसवे का प्रारंभिक बिंदु मेरठ के बिजौली गांव से है, जो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़कर राष्ट्रीय राजधानी तक सीधा संपर्क बनाता है। हापुड़ को गढ़मुक्तेश्वर (ब्रजघाट) के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी मिली है, जबकि बुलंदशहर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बड़ा फायदा मिलेगा।

स्थानीय उद्योगों को वैश्विक पहचान

अमरोहा के पारंपरिक ढोलक और लकड़ी के हस्तशिल्प अब वैश्विक बाजार तक पहुंच सकेंगे। संभल का प्रसिद्ध ‘हॉर्न और बोन’ क्राफ्ट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा। बदायूं में कॉलेज, अस्पताल और सर्विस सेक्टर के विस्तार से यह क्षेत्र एक उभरता हुआ आर्थिक केंद्र बन गया है।

रणनीतिक और औद्योगिक विकास

शाहजहांपुर की 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी इसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाती है। हरदोई में प्रस्तावित नॉलेज पार्क और टेक्सटाइल पार्क से औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी। उन्नाव में ट्राई-सिटी मॉडल और औद्योगिक विस्तार तेजी से आगे बढ़ेगा।

रेलवे और कृषि आधारित विकास

रायबरेली में लालगंज रेलवे कोच फैक्ट्री के आसपास एंसिलरी इंडस्ट्रीज विकसित होंगी। प्रतापगढ़ का प्रसिद्ध आंवला अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचेगा। वहीं प्रयागराज के जुड़ने से कुंभ और माघ मेले जैसे बड़े आयोजनों में यात्रियों को जाम और लंबी यात्रा की समस्या से राहत मिलेगी।

समग्र विकास की नई दिशा

यह कॉरिडोर न सिर्फ परिवहन को आसान बनाएगा, बल्कि रोजगार, उद्योग और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

ये भी देखें : https://livenewindia.com/lie-and-abuse-pm-modis-scathing-attack-on-tmc-at-bengal-rally/

Back to top button