लखनऊ में हवा का स्तर बेहद खराब, शीतलहर की दस्तक ने भी बढ़ाया संकट

Lucknow Weather: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में तेजी से दिखने लगा है। प्रदूषण के वजह से हवा का स्तर लगातार खराब बना हुआ है।

Lucknow Weather: लखनऊ में सुबह से धुंध का असर बना रहा। ठंडी हवा का भी असर रहा। इसके बाद मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। इसी बीच, यूपी के आसपास के जिलों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो रात के समय तापमान में गिरावट के कारण हो सकता है। 

हवा का स्तर बेहद खराब

CPCB के शाम 4 बजे के आंकड़ों में लखनऊ का औसत AQI 183 (Moderate) दर्ज हुआ. लेकिन कई इलाकों में हवा बेहद खराब हो गई. लालबाग – 320 (Red Zone), अलीगंज – 255, तालकटोरा – 228, गोमतीनगर – 217, कुकरैल – 159, अंबेडकर यूनिवर्सिटी – 165. सुबह शहर के छह मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 224 दर्ज हुआ, जो खराब श्रेणी में आता है. वहीं रात साढ़े सात बजे करीब लखनऊ का औसत AQI करीब 230 दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की वेबसाइट (IMD) के मुताबिक सोमवार 17 नवंबर को भी न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है. दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि रात का न्यूनतम तापमान रविवार की तरह ही 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. सुबह-शाम धुंध छाई रहेगी. दिन में आसमान साफ रहे।

 

Back to top button