
UP Weather: निकाल लो स्वेटर, टोपा… UP में अब पड़ेगी गलन वाली सर्दी!
UP Weather Update: यूपी में ठंड में इजाफा होने वाला है. आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट आने वाली है. अब घने कोहरे के साथ शीतलहर का असर यहां दिखाई देगा.
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठिठुरन वाली सर्दी का सितम शुरू हो गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. यूपी में ठंड लगातार अपने असर दिखा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में जारी गिरावट ने आमजन की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम कड़ाके की ठिठुरन महसूस की जा रही है। जिससे कंपा देने वाली ठंड का असर देखने को मिलेगा. जानिए आज आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा?
UP वाले शीतलहर से सावधान!
शीतलहर के प्रकोप से यूपी के लोग भी बचने वाले नहीं हैं. IMD के मुताबिक, अगले हफ्ते की शुरुआत से राज्य में भी शीतलहर का असर दिखाई देने लगेगा. न्यूनतम तापमान गिरते ही सर्दी और बढ़ेगी. फिलहाल, ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है. सुबह के समय तेज कोहरा दिखाई दे रहा है. जल्द ही शीतलहर चलने के बाद लोगों को गलन वाली सर्दी का एहसास होगा.
लखनऊ में ठंड का असर शुरू
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. 6 दिसंबर को लखनऊ में दिनभर धुंध छायी रह सकती है. हालांकि, दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों की तरफ से उत्तर भारत की ओर बह रही पछुआ पवन के चलते लखनऊ समेत आसपास के शहरों में गलन काफी बढ़ गई है.
शनिवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. शनिवार सुबह लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 101 से 200 के बीच रह सकता है, जो कि मॉडरेट की श्रेणी में गिना जाएगा.





