
“यूपी को लगेगा आर्थिक शॉक”, रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा…
Rahul Gandhi Raebareli Visit: Rahul Gandhi ने रायबरेली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “अडानी और अंबानी” के इर्द-गिर्द जो आर्थिक ढांचा खड़ा किया है, वह ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है और आने वाले समय में पूरी तरह टूट जाएगा।
“आर्थिक झटका झेलेगी यूपी की जनता”
राहुल गांधी ने कहा कि इस आर्थिक व्यवस्था का सबसे बड़ा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की आर्थिक नीतियां कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं, जबकि आम लोगों, किसानों और युवाओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने कहा, “दुख इस बात का है कि जब यह ढांचा गिरेगा तो उसकी कीमत आम जनता चुकाएगी। यूपी की जनता को आर्थिक शॉक लगेगा।”
यह भी पढ़ें…
गोमती नगर में आशियाना बनाने का सुनहरा मौका, शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
रोजगार और महंगाई का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बेरोजगारी और महंगाई को भी बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण छोटे व्यापारी, किसान और मध्यम वर्ग आर्थिक दबाव में हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था कुछ बड़े कॉरपोरेट घरानों के इर्द-गिर्द सिमटती जा रही है।
यह भी पढ़ें…
जगदलपुर में दिखी योगी-अमित शाह की शानदार केमिस्ट्री, तस्वीरें हुईं वायरल…
रायबरेली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
रायबरेली गांधी परिवार का पारंपरिक राजनीतिक गढ़ माना जाता है। राहुल गांधी के दौरे को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को लगातार उठाती रहेगी।
यह भी पढ़ें…





