UPSC सिविल सेवा का रिजल्ट जारी: इशिता किशोर ने किया टॉप

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है| इस परीक्षा में इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया है|

UPSC Topper इशिता किशोर (सूत्र : मीडिया)

संघ लोक सेवा आयोग में जहाँ इशिता किशोर ने टॉप किया है वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया रही हैं, जबकि तीसरे स्थान पर उमा हरित एन हैं| चौथा स्थान हासिल किया है मयूर हजारिका और पांचवा स्थान मिला है गहना नव्या को| ये रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर देखा जा सकता है|

यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा टॉप करने वाली इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं| उन्हें अपने कॉलेज के मेधावी छात्रों में गिना जाता था| अपनी लगन और मेहनत से इशिता ने ना सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि कॉलेज का परचम भी लहराया है|

यूपीएससी सीएसई 2022 की परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मार ली है| इस बार टॉप 5 में तीन लड़किया हैं| जबकि टॉप 5 में 2 लड़के हैं तीसरे नंबर के उमा हरित एन और पांचवें नंबर के मयूर हजारिका |

Back to top button