UPSSSC ने जारी की लेखपाल भर्ती 2025 की अधिसूचना… 7,994 पदों पर आवेदन शुरू

UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 7,994 रिक्त पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 28 जनवरी 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

रिक्त पदों का विवरण (श्रेणीवार)

श्रेणी (Category)                                         पदों की संख्या
सामान्य (General / अनारक्षित)                          4,165
अनुसूचित जाति (SC)                                       1,446
अनुसूचित जनजाति (ST)                                     150
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)                                   1,441
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)                       792
कुल पद                                                        7,994

योग्यता और आयु सीमा

  • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य।

अतिरिक्त प्राथमिकता:

  • एनसीसी ‘B’ प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवार
  • प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की सेवा देने वाले उम्मीदवार
  • समान अंकों की स्थिति में इन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें…

PAC स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने जवानों के साहस और समर्पण को किया नमन

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा:

  1. प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025):

* PET में पास होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे।

* जिन उम्मीदवारों को PET में शून्य या नेगेटिव मार्क्स मिलेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

2. मुख्य परीक्षा (Main Exam):

* PET के आधार पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार मुख्य परीक्षा देंगे।

* अंतिम चयन PET और मुख्य परीक्षा के कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

IND vs SA: आज लखनऊ में भारत-साउथ अफ्रिका का मैच, CM योगी भी पहुंचेंगे इकाना स्टेडियम

आवेदन प्रक्रिया (Step by Step)

  • आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “All Notifications/Advertisements” में जाकर UP Lekhpal Recruitment 2025 चुनें।
  • “Apply Online” पर क्लिक करें और PET Score Registration Number या मोबाइल OTP से लॉगिन करे
  • फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम (Debit/Credit Card, Net Banking, UPI) से परीक्षा शुल्क जमा करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

UPSSSC की यह लेखपाल भर्ती 2025 उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है। योग्य उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें और प्रारंभिक परीक्षा (PET) की तैयारी शुरू करें।

यह भी पढ़ें…

कुंदरकी के विकास को लेकर CM योगी से मिले विधायक रामवीर सिंह, दिया ये प्रस्ताव

Back to top button