
UP News: एक्सरे मशीन गिरने से मरीज की मौत, BJP विधायक के अस्पताल में इलाज कराने गए थे
बरेली में मंगलवार को भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्या के अस्पताल में एक्सरे मशीन गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पेट दर्द के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग का एक्सरे किया जा रहा था।
UP News: यूपी के नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य के अस्पताल में मंगलवार को एक्सरे मशीन गिरने से मरीज की मौत हो गई। परिजन ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शाहपुरजी सुखराय गांव के रहने वाले 80 वर्षीय मिश्रीलाल उर्फ लाला प्रसाद तालाब में मछली पालन करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को पेट में दर्द अधिक होने के कारण उन्हें पीलीभीत हाईवे स्थित विधायक डा. एमपी आर्य के आर्य हास्पिटल एण्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में लेकर आए।
अस्पताल में गिरी एक्सरे मशीन
मिश्रीलाल (80) शाहपुर गांव के निवासी थे। परिजनों के मुताबिक, पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को एक्सरा कराने के दौरान मशीन ऊपर गिरने से मिश्रीलाल की जान चली गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलने पर सीओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिवार को समझाने की कोशिश कीपरिवार ने पहले तो तत्काल कार्रवाई और न्याय की मांग की। सूत्रों के मुताबिक बाद में आर्थिक समझौता हो गया। इसके बाद परिजन शव को पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही साथ ले गए।
ये भी पढ़े- होटल के कमरा नंबर 203 में क्या हुआ? XEN और महिला कर्मचारी का VIDEO वायरल…
विधायक डॉ. एमपी आर्य ने क्या कहा?
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के कई स्थानीय नेता भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। अस्पताल संचालक एवं विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि मरीज पहले से गंभीर अवस्था में भर्ती था। एक्सरे के लिए ले जाते समय घबराहट में उसका पैर मशीन में फंस गया, जिससे मशीन का एक हिस्सा उसके ऊपर गिर गया। उनका दावा है कि मरीज की मौत उपचार के दौरान हुई है।
ये भी पढ़े- Agra की ‘गड्ढों वाली सड़क’ का खौफ, 4 साल में 29 बार धंसी; 125 फीट तक हुए गड्ढे…





