गोमतीनगर के होटल में शर्मनाक वारदात, बॉस ने युवती के खाने में नशा मिलाकर किया रेप

Lucknow News: दिल्ली की युवती से लखनऊ के होटल में परिचित ने दुष्कर्म किया। नौकरी दिलाने का झांसा देकर वह उसे साथ लाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lucknow News: नौकरी के बहाने दिल्ली की युवती से लखनऊ लाकर गोमतीनगर के होटल में रेप किया गया। किसी तरह होटल से भागी युवती दिल्ली पहुंची और वहां केस दर्ज कराया। दिल्ली से केस लखनऊ ट्रांसफर हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पीड़िता ने अपने बयान दर्ज कराए। बयानों में पीड़िता ने एफआईआर की बातें दोहराई। आरोपी अभिषेक की तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली, नोएडा और लखनऊ के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

खाने में नशा मिलाकर वारदात

पीड़िता दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली है। उसने कंपनी के मालिक अभिषेक के खिलाफ दिल्ली में ही मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक वह बेरोजगार थी। एक सहेली के जरिए उसकी मुलाकात अभिषेक से दिल्ली में हुई थी। अभिषेक ने उसे आठ हजार रुपये प्रति माह की नौकरी दिलाई। इसके बाद कंपनी की मीटिंग के बहाने उसे लखनऊ लेकर आया था।

गोमतीनगर विपुलखंड में होटल एवरेस्ट में उसे रोका गया। खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर अभिषेक ने दुष्कर्म किया। होश आने पर विरोध किया तो उसने धमकी दी। रात में जब अभिषेक सो गया तो वह यहां से भाग निकली थी। इसके बाद दिल्ली जाकर मंगोलपुरी थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

वहां से मुकदमे की विवेचना गोमतीनगर के लिए ट्रांसफर हो गई। पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। स्वास्थ्य कारणों से उसका मेडिकल नहीं हो सका है। पीड़िता ने शनिवार को मेडिकल परीक्षण कराने की बात कही है।

ये भी पढ़े- UP News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, 6 की मौत… 19 घायल

फिलहाल वह दिल्ली चली गई। दोबारा पीड़िता के आने पर पुलिस उसके विस्तृत बयान के साथ कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराएगी।

Back to top button