UP News: कानपुर में डबल मर्डर से सनसनी, बाइकें भिड़ने पर बाप-बेटे का कत्ल

Kanpur Road Rage: कानुपर शहर से रोडरेज में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां यशोदानगर में बाइकों के भिड़ने पर सरेराह पिता और बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

Kanpur Road Rage: कानपुर में एक मामूली बाइक टक्कर ने देखते ही देखते खूनी वारदात का रूप ले लिया. सड़क पर बीचोंबीच पिता और दो बेटों पर हमला होता रहा, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया. घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जद्दोजहद भी जारी रही, मगर तब तक एक परिवार की दुनिया उजड़ चुकी थी.डबल मर्डर की जानकारी मिलते एक्शन में आई पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही हत्यारोपितों को दबोच लिया।

पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद ही आरोपी शिव वर्मा और उत्सव अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरे आरोपी करण वर्मा को देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

सरेराह चाकू से गोदकर हत्या

चकेरी मोड़ पर रामनगर स्थित नई प्लाटिंग निवासी शिवनारायण त्रिवेदी (60) बेटे शिवम (26) और सत्यम (30) के साथ किदवईनगर मार्बल मार्केट में कनक मार्बल में काम करते थे। रविवार रात तीनों काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। यशोदानगर में वृंदावन लॉन के पास उनकी बाइक बगल से गुजर रही दूसरी बाइक से भिड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने पिता-पुत्रों पर पहले हेलमेट से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद चाकू निकालकर पिता-पुत्र को लहुलूहान कर दिया।

चाकू लगने से शिवनारायण और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर गिरा सत्यम भी तड़प रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को हैलट लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने शिवनारायण और छोटे पुत्र शिवम को मृत घोषित कर दिया। सत्यम का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Back to top button