UP News: फिल्मी स्टाइल में बैरियर तोड़ भागे दबंग, चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदा

Kanpur News: यूपी के कानपुर के गंगा बैराज पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को कार सवारों ने कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान दो दरोगा और होमगार्ड घायल हो गया। वहीं, कार सवार बैरियर तोड़ते हुए भाग निकले।

Kanpur News: कानपुर जिले के कोहना थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम गंगा बैराज पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम को एक तेज रफ्तार कार ने कुचलने की कोशिश की. इस गंभीर घटना में दो दरोगा और एक होमगार्ड घायल हो गए. हादसे के बाद कार सवार बैरिकेडिंग तोड़ते हुए मौके से फरार हो गए. घायलों को तुरंत हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

दारोगा का टूटा पैर

इस हादसे में अटल घाट चौकी प्रभारी संजय कुमार, दारोगा पूरन सिंह और होमगार्ड हरि किशन घायल हो गए। उधर, पुलिस को टक्कर मारने के बाद कार सवार बिठूर की ओर भाग निकले। आनन-फानन में कोहना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। संजय कुमार प्राथमिक उपचार कराकर चले गए। लेकिन दारोगा पूरन सिंह का बायां पैर टूट गया। जबकि होमगार्ड हरिकिशन को गंभीर चोट आई हैं।

घटना का CCTV वायरल

जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एन ऑर्डर आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने है. जिसमें कार चालक की हरकत कैद है. पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने के बाद कार बिठूर रोड की तरफ गई है. टीम को अलर्ट कर दिया गया है. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़े- KGMU लव जिहाद मामले में योगी सरकार का एक्शन, आरोपी डॉक्टर सस्पेंड…

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। इसी के तहत जिले की कोहना और यातायात पुलिस बैराज पर चेकिंग कर रही थी। जेसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि उन्नाव की ओर से काली रंग की कार आती दिखी। उसमें चार युवक बैठे थे। टीम ने कार को रोकने का इशारा किया। पहले कार धीमी हुई, उसके बाद चालक ने स्पीड बढ़ा दी। पकड़ने का प्रयास किया तो चालक ने उनकी ओर कार दौड़ा दी।

ये भी पढ़े- UP News: ज्यादा फास्ट फूड खाने से आंतों में हुआ छेद; 11वीं की छात्रा ने तोड़ा दम….

 

Back to top button