
UP News: शराबी पति की हैवानियत; प्रेग्नेंट पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट
Double Murder In Kanpur: कानपुर देहात में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। घाटमपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक शख्स ने अपनी पत्नी और ढाई साल के बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
Double Murder In Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घाटमपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर (शारदेपुर) गांव में शराब के नशे में धुत एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी और महज डेढ़ साल के मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है. परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि शादी के बाद से ही सुरेंद्र की शराब पीने की आदत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर मारपीट और विवाद होता रहता था.
शराब के नशे की हत्या
दरअसल, पूरा मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के मजरा सर्देपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाला सुरेन्द्र उर्फ स्वामी शराब का लती था। वह ट्रक में क्लीनर का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सुरेन्द्र की शादी 2021 में फतेहपुर जिले के गौरा चुरियारा की रहने वाली रूबी के साथ हुई थी। दोनों के बीच आए दिन शराब पीने को लेकर विवाद होता था। देर रात एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान गुस्साए पति ने पत्नी और बेटे की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है।
शवों के पास बैठकर रोने लगा आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी काफी देर तक शव के पास बैठकर रोता रहा। वहीं रोने की आवाज सुनकर जब ग्रामीण आए तो ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।
आरोपी की तलाश जारी
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर होने वाला क्लेश सामने आया है. मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी सुरेंद्र उर्फ स्वामी की तलाश में दबिश दे रही हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.





