UP Weather: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार, जानिए मौसम का हाल

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। दो जुलाई को आए मानसून ने कुछ दिन झमाझम बारिश से खुशहाल किया था लेकिन अब बूंदाबांदी और धूप निकलने के बाद उमस परेशान कर रही है।

UP Weather News: बारिश का मौसम चल रहा है लेकिन बरसात नहीं हो रही है। लगभग एक सप्ताह से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिले सूखे की चपेट में हैं। आसमान में बादल छाए रहते है, लेकिन बारिश नहीं होती। मौसम वैज्ञानिक मुताबिक अगले दो से तीन दिन प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 20 जुलाई से मानसून अपने सामान्य स्थिति में खिसकने के बाद प्रदेश में बारिश की उम्मीद है। हालांकि इस बीच कहीं कहीं छिटपुट बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग ने गुरुवार से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 20 जुलाई तक हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक 29 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में 19 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना है।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं गरज, चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 21 जुलाई से प्रदेश भर में भारी वर्षा होगी।

Back to top button