Lucknow News: बहन की शादी से पहले भाई की हत्या, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट…?

Lucknow News: लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के ग्राम गुलालखेड़ा में इंदिरा नहर के समीप पटरी किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

Lucknow News: लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के गुलाल खेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह इंदिरा नहर की सड़क के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुलाल खेड़ा निवासी ओमप्रकाश पुत्र राम हरख के रूप में हुई है। वह दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, ओमप्रकाश गुरुवार देर रात करीब 8 बजे कुछ दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

दोस्तों से विवाद की आशंका

एडीसीपी के मुताबिक ओम प्रकाश गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से निकला और गांव के ही अंडा रोल की दुकान पर दोस्तों के साथ कुछ खा-पी रहा था. इस दौरान ओम प्रकाश की किसी बात को लेकर दोस्तों से विवाद हुआ. आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों ने ही उसे बहला-फुसलाकर नहर किनारे ले गए और ईंटों से हमला कर हत्या कर दी. नहर किनारे से पुलिस ने शराब की बोतलें, ईंटों से बनी एक अस्थायी चूल्हा बरामद किया है.

ये भी पढ़े- UP News: पैसों को लेकर पार्टनर ने हत्या कर युवती को दफनाया, CCTV से खुला राज

छोटी बहन की 6 फरवरी को है शादी

​ओम प्रकाश की छोटी बहन कोमल की 6 फरवरी को शादी है. घर में मेहमानों का आना और तैयारियों का दौर जारी है. पिता राम हरख की करीब डेढ़ साल पहले ही मौत हो चुकी है, मजदूरी करने वाला ओम प्रकाश ही मां गीता देवी और दो छोटे भाइयों का एकमात्र सहारा था. अब घर की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं.

ये भी पढ़े- UP News: शेयर मार्केट या सट्टा? कानपुर में हवाला गिरोह का भंडाफोड़…

​एडीसीपी दक्षिणी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है. सिर पर ईंट से वार के निशान मिले हैं. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़े- UP News: बर्थडे गर्ल के सामने न्यूड हुए DSP-दरोगा; 12 पुलिस वालों को फंसाया…

Back to top button