
Lucknow में बदला मौसम का रुख, बेमौसम बारिश से गिर सकता है पारा
Lucknow Weather Today: लखनऊ में सोमवार को हल्की बारिश और बेमौसम वर्षा के आसार है। मौसम विभाग बी तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट की संभावना जताई है।
Lucknow Weather Today: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र अगले 24 घंटे में आंध्र प्रदेश के तट को पार करते हुए चक्रवर्ती तूफान का रूप ले सकता है। इसका आंशिक असर अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में आंधी- तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। लखनऊ में सुबह हल्की धुंध छाई है। सुबह के समय गुलाबी ठंड का असर अब बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। इसके साथ ही लखनऊ के आसपास के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
वायु गुणवत्ता ‘ऑरेंज ज़ोन’ में
मौसम की करवट के बीच शहर की वायु गुणवत्ता में भी गिरावट हुई है। लालबाग व अलीगंज की एयर क्वालिटी ऑरेंज जोन में दर्ज की गई है। इस दौरान लालबाग का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 231 और अलीगंज का 207 रिकॉर्ड किया गया। वहीं तालकटोरा (189), गोमतीनगर (117), अंबेडकर यूनिवर्सिटी (106) और कैसरबाग (109) का एक्यूआई यलो ज़ोन में मॉडरेट (मध्यम) स्थिति में रहा। रविवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक औसत एक्यूआई 160 दर्ज किया गया था।
तापमान में शुरू हुई गिरावट
मौसम के रुख को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि छठ पर्व तक प्रदेश में ठंड बढ़ने लगेगी। फिलहाल उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान 1 से 2 डिग्री तक नीचे आया है। कई इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाने लगा है। शहरों के मुकाबले गांवों में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़े-
बस्ती में रास्ता खाली कराने को लेकर विवाद, दलित परिवार पर हमला
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने मौसम के प्रभाव से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बेमौसम बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्व-मध्य अरब सागर पर बने अवदाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली द्रोणी (Trough) के कारण अरब सागर से नमी आ रही है। मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 27 अक्टूबर को बारिश या हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
ये भी पढ़े-
Lucknow News: अलीगंज में पूर्व DGP के घर चोरी, सोने-हीरे के जेवर उड़ा ले गए चोर





